| | | |

इंदौर में ‘राम’ बताकर दोस्ती करता है ‘रहमान’: विजयवर्गीय बोले- नशेड़ी भाइयों को न बांधें राखी

‘राम’ बताकर दोस्ती करता है ‘रहमान’…नशा करने वाले भाइयों को राखी न बांधें। लव जिहाद से बचें बेटियां..।
प्रदेश की बेटियों और बहनों को यह नशीहत नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी है।

मंत्री विजयवर्गीय शनिवार को इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 पहुंचे। यहां 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से स्कूलों में वाटर कूलर, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं का लोकार्पण एवं वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान स्कूली छात्राओं को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कुछ लोग नाम छिपाकर हिंदू बेटियों से दोस्ती करते हैं। बाद में उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं। इसलिए हमारी बेटियों को लव जिहाद से सतर्क रहने की जरूरत है।

नशेड़ी भाइयों को न बांधें राखी

विजयवर्गीय ने रक्षाबंधन त्योहार का भी जिक्र किया। उन्होंने बेटियों से अपील करते हुए कहा- यदि घर में कोई भाई नशा करता है। इस बार उसे राखी मत बांधना। साफ कह देना मैं भगवान कृष्ण, हनुमानजी और भोलेनाथ को राखी बांध लूंगी, नशा करने वाले भाई को नहीं।

विजयवर्गीय पहले भी लव जिहाद को बता चुके हैं साजिश 
कैलाश विजयवर्गीय का यह पहला भाषण नहीं है। एक साल पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने  लव जिहाद को समाज के लिए घातक बताया था। कहा था- माताओं-बहनों और बेटियों को रामायण पढ़ाना चाहिए ताकि वह सही और गलत का अंतर समझ सकें।

Share