| | |

इंदौर के बिचौली मर्दाना में तेंदुए की दस्तक, बाइक सवार पर हमले की कोशिश, पुलिस-वन विभाग अलर्ट

इंदौर के कनाड़िया इलाके के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेंदुए की मौजूदगी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी है।

कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 8:30 बजे की है। बिचौली मर्दाना गांव में तेंदुए के मूवमेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने एक बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश भी की।

पुलिस के अनुसार, तेंदुआ गांव की ओर भागा है। इसे देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, वन विभाग की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस दो गाड़ी से गश्त कर रही है

घटना की जानकारी के बाद कनाड़िया पुलिस की दो गाड़ी इलाके में गश्त कर रही है। लोगो को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश के चलते खुड़ैल इलाके जंगल से तेंदुए के आने की बात की जा रही है। हालांकि, मौके पर वन विभाग के कुछ लोग भी पहुंचे हैं।


न विभाग की टीम सर्च कर रही है

पुलिस ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस की दो गाड़ियां पूरे इलाके में गश्त कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि रात में घरों से बाहर न निकलें और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या वन विभाग को सूचना दें। प्राथमिक आशंका है कि लगातार हो रही बारिश के कारण तेंदुआ खुड़ैल के जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया।

Share