राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अविनाश शुक्ला के योग केंद्र में मिला ‘रामराज्य कोष’ का संदूक, SIT जांच तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र में मिला एक बंद संदूक। पुलिस जांच में लाल रंग से रामराज्य कोष लिखा मिला। संदूक के उप्पर पेटीएम का QR कोड भी मिला था।
लखनऊ मेदांता में भर्ती राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपलदास महाराज की तबीयत बिगड़ गई है। डॉ ने बताया है कि महंत को 29 जून यानी सोमवार को भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन भी था।
चढ़ावा चोरी मामले में SIT टीम को सरकार ने 15 दिन का समय दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस जांच में ईडी को भी शामिल किया जा सकता है।
दरहसल , मंगलवार को पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। दो घंटे हुई अविनाश से पूछताछ में बया कि 5 जून अविनाश के घर से काश और गहनों को लेकर सवाल जबाव हुए। अविनाश के पास से 14 लाख मिला था।
400 सुरक्षाकर्मिओ की भी जांच होगी
राम मंदिर परिसर में तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में हैं। उनकी ड्यूटी, रोस्टर, CCTV, एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा जिस निजी सुरक्षा कंपनी के पास था, वह बिहार के पूर्व सांसद की है। ट्रस्ट इस पर हर महीने 1 करोड़ खर्च करता था। यानी निजी सुरक्षा पर सालाना 12 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे थे।