राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अजय राय पुलिस के घेरे में , चंपत राय और SIT जांच पर बड़ा अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर अब राजनीति हलचल तेज़ हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आयोध्या पहुंचे तो दर्शन करने से पहले पुलिस ने सोमवार रात को अयोध्या के एक होटल में उनको कड़ी निगरानी में कैद के लिया था। अयोध्या के जिस होटल में अजय राय रुके थे , उसके बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। थोड़ी देर बाद उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले गए। मंगलवार को अजय राय ने चढ़ावा चोरी को लेकर ऐलान किया था कि मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय का घेराव करेंगे।
नजरबंद की सुचना मिलते ही कोंग्रस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विश्विद्याल के मुख्या गेट पर जूट गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर विरोध जताया।
पानी ने वाराणसी से वीडिओ जारी करते हुए कहा – मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। ‘चढ़ावा चोरों’ के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है, तो जिम्मेदारी अधर्मी भाजपा सरकार की होगी।
सीएम योगी भी तंज कस्ते हुए कहा जो राम के अस्तित्व को नकार चुके, वो अयोध्या जाने को मचल रहे
मंगलवार को सीएम योगी ने रामपुर में कहा अयोध्या आज त्रेतायुग की याद दिलाती है। आज की राम की भक्ति की वकालत कौन कर रहा है। वो लोग जो 2017 से पहले जय श्रीराम बोलने पर लाठी मारते थे। ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा देने वाले रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोग आस्था की दुहाई दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चिढ़ है कि अयोध्या इतनी सुंदर कैसे हो गई, काशी विश्वनाथ मंदिर और मां विंध्यवासिनी धाम का कायाकल्प कैसे हो गया, महाकुंभ इतना भव्य कैसे हो गया? मथुरा-वृंदावन और अन्य तीर्थों के पुनरोद्धार से भी उन्हें परेशानी है। अब विरोध नहीं कर पा रहे हैं तो कमियां निकाल रहे हैं। यह वही बात हुई कि अंगूर खट्टे हैं।
SIT से सरकार ने मांगी फाइनल रिपोर्ट मांगी , चंपत राय पूछताछ के घेरे में
चंपत राय से रविवार को पुलिस ने करीब 3 घंटे पूछताछ की। पूछा कि उन्हें चढ़ावा चोरी का पता पहली बार कब और कैसे लगा। उसके बाद क्या-क्या किया। इससे पहले, कोर्ट ने सोमवार को चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने SIT से फाइनल रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा है। चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।