मध्य प्रदेश में मानसून का असर तेज: 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, आगर-मालवा और सीहोर में ऑरेंज अलर्ट
प्रदेश प्रकाश ,
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 40 से अधिक जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। वहीं आगर-मालवा और सीहोर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर सहित कई जिलों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून और अधिक सक्रिय रहने के संकेत हैं।