CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जारी: 87% छात्रों के परिणाम घोषित, बाकी जल्द होंगे जारी

CBSE ने 12वीं कक्षा के उन छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया है, जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) और अंकों के सत्यापन (Verification) के लिए आवेदन किया था। बोर्ड ने आज ऐसे छात्रों के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं।

CBSE के अनुसार, प्राप्त आवेदनों में से लगभग 87 प्रतिशत छात्रों के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों के परिणाम अभी जारी नहीं हुए हैं, उनके नतीजे भी अगले कुछ दिनों में घोषित कर दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

CBSE ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस संबंध में जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि परिणाम एक साथ जारी नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से प्रकाशित किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत 87 प्रतिशत आवेदनों के परिणाम आज जारी किए गए हैं।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट

जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन या अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन किया था, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी साइबर कैफे जाने की आवश्यकता नहीं है। छात्र अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप के माध्यम से भारत सरकार के आधिकारिक प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए result.digilocker.gov.in पर जाएं और मांगी गई जानकारी भरकर अपना अपडेटेड रिजल्ट या स्टेटस चेक करें।

Share

Similar Posts