| |

जितू पटवारी के वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस, फायर सेफ्टी और सफाई में मिली बड़ी खामियां

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को एमपी वेयरहाउसिंग कॉपोरेशन ने एक नोटिस जारी कर दिया है। पटवारी के वेयरहाउस को ब्लैकलिस्ट होने वाला है। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में भारी खामियां पाई गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण फायर सेफ्टी सिस्टम और सफाई दोनों ही नहीं थी। बता दें कि मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉपोरेशन ने शनिवार 21 जून को इंदौर में कई वेयरहाउसों का निरिक्षण किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का वेयरहाउस भी शामिल था। साथ ही धार का सरकारी वेयरहाउस और सांवेर का एक अन्य वेयरहाउस भी था। इन तीनो को ही ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है।

सबसे बड़ी चूक, न फायर सेफ्टी सिस्टम न साफ़ सफाई

पटवारी के वेयरहाउस में फायर सेफ्टी सिस्टम ही नहीं था। हालत यह थी कि पानी की बाल्टी और रेत तक नहीं थी, जिससे आग लगने पर भुजाने की कोशिश भी की जा सकें। इसके चलते उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।

वेयरहाउस के चेयरमैन ने कहां

चेयरमैन संजय नगाइच और उनकी की टीम ने नोटिस जारी कर दिया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि क्षमता से अधिक गेंहूं का भंडार है, साथ ही परिसर में गंदगी भी बहुत देखने को मिली। ड्रेनेज लाइन भी आधी – अधूरी थी। इन सभी के आधार पर नोटिस दिया गया है। और पटवारी से जवाब मंगा गया है।

Share

Similar Posts