धमाल 4 का ट्रेलर रिव्यू: क्या इस बार भी दिखेगा वही पुराना जादू या फीकी पड़ेगी कॉमेडी?

धमाल की फ्रैंचाइज़ 7 साल बाद फिर ला रही धमाल 4

12 जून को धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। यह फिल्म थेटरों में 10 जुलाई को नज़र आएगी। इस बार भी इसमें कॉमेडी का कई नए डोज देखने को मिलेंगे। ट्रेलर लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है। यूट्ब पर 21 घंटे में अभी सिर्फ 16 मिलियन व्यू ही आए। यह वीडियो 3 मिनट 27 सेकंड का है। मूवी काफ़ी बड़े स्केल पर शूट की गई है। इसमें मात्र कॉमेडी ही नहीं बल्कि एक्शन और फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिलेंगे। ट्रेलर में दिखे VFX पर काम कमज़ोर दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर स्पेशल इफ़ेक्ट्स में गलतियां समझ आ रही है।

धमाल की अभी तक कहानी लगभग सारी कुछ कुछ एक जैसे नाज़राती है। धमाल 4 में भी एक ख़ज़ाने की तलाश में हंगामे देखने को मिलेंगे। फ़िल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में है, जिनके साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफ़री और रवि किशन भी है। हालांकि पिछली फ़िल्म में से कुछ किरदार इस बार देखने को नहीं मिलेंगे जिसमे अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, बोमन ईरानी शामिल है। फ़िल्म के निर्देशक इंद्र कुमार जिन्होंने पिछली तीनो धमाल फ़िल्मों को निर्देशन दिया है।

फ़िल्म का बजट

सूत्रों के अनुसार धमाल के चौथे भाग का बजट इस बार 200 करोड़ बताया जा रहा है, इसके पिछले भाग का बजट लगभग 90 करोड़ था। फ़िल्म की शूटिंग कई जगहों पर की गई जिसमे गोवा और मुंबई मुख्य रहे।

वेलकम टू द जंगल के दो हफ़्ते बाद रिलीज़ होगी फ़िल्म

धमाल 4 की रिलीज़ डेट 10 जुलाई राखी गई है जो अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के दो हफ़्ते बाद रिलीज़ होगी जिसकी रिलीज़ डेट 26 जून है। इसका ट्रेलर 11 जून को निकाला गया जो भी लोगो को खूब पसंद आया। दर्शक दोनों फ़िल्मों के ट्रेलर्स जोड़ रहें है, जिसमे कुछ को वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर ज़्यादा पसंद आ रहा है, वही कुछ को धमाल 4 का ट्रेलर भ रहा है।

Share

Similar Posts