सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना 4,000 रुपये से ज्यादा टूटा, चांदी 10 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती

घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के बीच सोने की चमक फीकी पड़ गई, जबकि चांदी के दामों में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

सोना 4,320 रुपये तक सस्ता

देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 3,970 रुपये से लेकर 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चेन्नई में सोने के भाव में 4,020 रुपये से 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी आई।

गिरावट के बाद देशभर में 24 कैरेट सोना 1,48,850 रुपये से 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये से 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चांदी में 10 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,590 प्रति 10 ग्राम

मुंबई

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,48,850 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,440 प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,48,900 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,490 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,50,540 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,37,990 प्रति 10 ग्राम

कोलकाता

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,48,850 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,440 प्रति 10 ग्राम

भोपाल

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,48,900 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,490 प्रति 10 ग्राम

जयपुर

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,590 प्रति 10 ग्राम

पटना

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,48,900 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,490 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,49,000 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,590 प्रति 10 ग्राम

दक्षिण और पूर्वी भारत में भी गिरावट

बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में भी सोने के दाम कमजोर रहे।

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,48,850 प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,440 प्रति 10 ग्राम

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के कारण कीमती धातुओं में दबाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और डॉलर की स्थिति सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेगी।

Share

Similar Posts