| | |

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, आज 37 जिलों में लू का अलर्ट, खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे आमजन को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

शनिवार को छतरपुर जिले का नौगांव और खजुराहो प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे। नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि खजुराहो में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग (IMD) ने रविवार के लिए टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में तीव्र लू (Severe Heatwave) का रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंचने और गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

वहीं दतिया, निवाड़ी, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसके अलावा ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर और रतलाम समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। जबकि भोपाल, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर रह सकती है। वहीं 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई

Share

Similar Posts