नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह अगले डेढ़ माह तक संसद में नहीं देंगे संबोधन, कैलेंडर में कार्यक्रम नहीं


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का अगले करीब डेढ़ माह तक संसद में संबोधन या सांसदों के सवालों का जवाब देने का कोई कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। रविवार को सार्वजनिक किए गए प्रतिनिधि सभा के संसदीय कैलेंडर में प्रधानमंत्री के संसद में बोलने या प्रश्नोत्तर कार्यक्रम का उल्लेख नहीं है।
नेपाल संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा का आगामी 30 जून तक का कैलेंडर जारी किया गया है। संसद सचिवालय के अनुसार, यह कैलेंडर प्रतिनिधि सभा नियमावली के प्रावधानों के तहत तैयार किया गया है। हालांकि, इसमें प्रधानमंत्री के साथ होने वाले मासिक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम को जगह नहीं दी गई है।
नियमावली के नियम 56 के तहत प्रावधान है कि प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में किसी एक दिन संसद की बैठक शुरू होने से पहले एक घंटे का समय प्रधानमंत्री से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सांसदों के सवालों के लिए निर्धारित किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत अब तक नेपाल के प्रधानमंत्रियों ने संसद में सांसदों के सवालों का जवाब दिया है।
लेकिन इस बार जारी कैलेंडर में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के साथ किसी प्रकार के प्रश्नोत्तर कार्यक्रम को शामिल नहीं किया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। प्रधानमंत्री पर पहले से ही संसद में कम बोलने और जवाबदेही नहीं निभाने के आरोप लगते रहे हैं।
हाल ही में राष्ट्रपति के अभिभाषण और सरकार की नीति एवं कार्यक्रम पर उठे सवालों का जवाब भी प्रधानमंत्री शाह ने खुद नहीं दिया था। उनकी ओर से वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने संसद में सांसदों के प्रश्नों का उत्तर दिया था। इससे विपक्ष और कुछ सांसदों ने सरकार की जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए थे।

नागरिक उड्डयन सचिव, समीर कुमार सिन्हा ने कहा है कि उड़ान संचालन लगभग सामान्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इंडिगो ने कल 1800 से ज़्यादा उड़ानें संचालित कीं, जो उसकी सामान्य स्थिति के करीब है। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अकासा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्पाइसजेट सहित अन्य सभी एयरलाइनों ने पूरी…

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के ड्रोन हमले ने सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो हवाई अड्डे की उड़ान सेवाओं को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इस हमले के चलते 100 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई उड़ानें डायवर्ट, घंटों की देरीमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,…

उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी की हिंदू देवी-देवताओं पर कथित टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं को कहा कि हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों की आदत बन गई है। भारतीय जनता पार्टी सांसद संबित पात्रा ने भी…

Cambodia में अवैध रूप से रह रहे 46 नेपाली नागरिकों को रेस्क्यू कर स्वदेश वापस भेज दिया गया है, ये सभी नागरिक गुरुवार को Nepal पहुंच गए, जिन्हें विभिन्न लालच और झूठे वादों के जरिए कंबोडिया ले जाया गया था और वहां उन्हें ऑनलाइन स्कैमिंग सेंटर, कसीनो आधारित ठगी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में जबरन…