‘बंदर’ का पहला गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज, बॉबी देओल के इंटेंस लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Bandar का पहला गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज हो गया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। Bobby Deol स्टारर इस फिल्म का निर्देशन Anurag Kashyap ने किया है, जबकि निर्माण Nikhil Dwivedi ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स और Zee Studios के साथ मिलकर किया है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर चुका है, जिसमें बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार अवतार देखने को मिला था। अब रिलीज हुए गाने ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ ने फिल्म की डार्क और इमोशनल दुनिया की एक और झलक पेश की है।
गाने में प्यार, जुनून और भावनात्मक टूटन को बेहद गहराई से दिखाया गया है। बॉबी देओल का किरदार इसमें इमोशंस से घिरा और अंदर से टूटा हुआ नजर आता है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके इंटेंस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
इस गाने को Vishal Mishra ने गाया और कंपोज किया है। अपनी सॉफ्ट आवाज और भावनात्मक धुनों के लिए मशहूर विषाल मिश्रा इससे पहले Kaise Hua, Tum Ho Toh और Deewaniyat जैसे गानों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
फिल्म में Sanya Malhotra और Saba Azad भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी Sudip Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखी है, जिसमें फेम, स्कैंडल और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया को दिखाया जाएगा।
फिल्म के टीज़र और पहले गाने को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शकों को ‘बंदर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।






