भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे दिल्ली कालीबाड़ी मंदिर, बंगाल जीत के बाद की पूजा-अर्चना

पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Navin मंगलवार को दिल्ली स्थित कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
दिल्ली के CR Park स्थित इस मंदिर में उन्होंने मां काली का आशीर्वाद लिया और चुनावी परिणामों को जनता के विश्वास और बदलाव का प्रतीक बताया।
पूजा के दौरान बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शंख ध्वनि और पारंपरिक विधि-विधान के बीच उन्होंने पूजा की।
मंदिर में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल समेत सभी राज्यों के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सांस्कृतिक और विकास आधारित राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
यह दौरा चुनावी सफलता के बाद आस्था और राजनीतिक संदेश दोनों के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी नेतृत्व ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।





