शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख देखने को मिला। BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
सुबह बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बना रहा, हालांकि शुरुआती मिनटों में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति भी देखने को मिली। लेकिन पहले 20 मिनट के भीतर ही खरीदारों ने बढ़त बना ली, जिससे बाजार में तेजी का रुख मजबूत हो गया।
सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती
BSE Sensex 358.92 अंक की बढ़त के साथ 77,245.83 अंक पर खुला और सुबह 10 बजे तक 583.26 अंक चढ़कर 77,470.17 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
वहीं NSE Nifty 50 101.20 अंक की बढ़त के साथ 24,096.90 अंक पर खुला और 10 बजे तक 181.55 अंक की मजबूती के साथ 24,177.25 अंक पर पहुंच गया।
इन शेयरों में दिखी तेजी
शुरुआती कारोबार में Maruti Suzuki, ITC Limited, Eicher Motors, Max Healthcare और Tech Mahindra के शेयर 4.14% तक की मजबूती के साथ ट्रेड करते दिखे।
इन शेयरों में गिरावट
दूसरी ओर JSW Steel, Hindalco Industries, Tata Steel, Asian Paints और ICICI Bank के शेयरों में कमजोरी देखी गई।
बाजार में व्यापक खरीदारी
सुबह 10 बजे तक 2,617 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी, जिनमें से 1,942 शेयर बढ़त में और 675 शेयर गिरावट में थे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान में और 10 लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयर बढ़त में और 15 शेयर गिरावट में थे।
पिछले सत्र में गिरावट
गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में BSE Sensex 416.72 अंक गिरकर 76,886.91 पर और NSE Nifty 50 97 अंक टूटकर 23,995.70 पर बंद हुआ था।
आज की तेजी को निवेशकों के सकारात्मक रुख और ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू खरीदारी का असर माना जा रहा है।






