| |

Lungi Ngidi ने चोट के बाद दी अपडेट, बोले— “सब ठीक है”

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चोटिल हुए Lungi Ngidi ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह ठीक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को संदेश देते हुए लिखा— “संदेशों के लिए धन्यवाद, सब ठीक है।”

एनगिडी को Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच खेले गए मुकाबले में चोट लगी थी। वह बल्लेबाज Priyansh Arya का कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे की ओर गिर गए, जिससे उनका सिर जोर से मैदान पर लगा।

घटना के बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा और कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। एहतियात के तौर पर एनगिडी को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

मैच के बाद Venugopal Rao ने बताया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

मुकाबले की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए KL Rahul के नाबाद 152 रन और Nitish Rana के 91 रन की बदौलत 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए Prabhsimran Singh ने 76 रन, Priyansh Arya ने 43 रन और कप्तान Shreyas Iyer ने नाबाद 71 रन बनाए।

दिल्ली की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों ही इस मैच में कमजोर नजर आईं, जहां एनगिडी की चोट ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं।

Share

Similar Posts