|

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड पहुंचे, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे, जहां लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

देवभूमि में उनके आगमन पर पारंपरिक आतिथ्य के साथ अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि आध्यात्मिक चेतना, सनातन आस्था, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में उपराष्ट्रपति का आगमन राज्य के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से राज्य के विकास और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस दौरे के दौरान AIIMS Rishikesh के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में राज्य के कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, जहां उपराष्ट्रपति छात्रों को संबोधित करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।

Share

Similar Posts