सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव स्थिर

देश के सर्राफा बाजार में आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं।
सोना की कीमतों में आई कमजोरी के चलते 24 कैरेट सोना देशभर में 1,54,740 रुपये से 1,55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये से 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
दूसरी ओर चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
- राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,890 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,54,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- दक्षिण भारत के चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,55,450 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,54,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये के स्तर पर है।
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,54,790 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- इसके अलावा लखनऊ, पटना और जयपुर में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
- दक्षिण और पूर्वी भारत के अन्य प्रमुख शहरों जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के भाव में गिरावट का रुख जारी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के चलते सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है, जबकि चांदी फिलहाल स्थिर बनी हुई है।






