रायगढ़ में अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; कई जिलों में 15 से अधिक वारदातों का खुलासा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोरी और लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। लैलूंगा क्षेत्र में की गई कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड अरविंद प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा और मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था और अब तक 15 से अधिक चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही वाहनों की डिक्की तोड़कर या शीशा तोड़कर नकदी चोरी कर लेते थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक और वारदात की योजना बना रहा था। उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, पेचकस और डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की गई है।
लैलूंगा थाना क्षेत्र में इस गिरोह द्वारा चार अलग-अलग मामलों में लगभग 2 लाख 64 हजार रुपये से अधिक की चोरी की गई थी, जिनका अब खुलासा हो चुका है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए साउथ अफ्रीका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय मूल के टेक उद्यमियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में नई तकनीक, उभरते क्षेत्रों में सहयोग और भारत व प्रवासी भारतीयों के बीच संबंध मजबूत करने जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।…
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच Emmanuel Macron ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य आवाजाही बहाल करने की अपील की है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर किसी भी प्रकार की नाकेबंदी वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर चिंता का विषय बन सकती है। मैक्रों ने Masoud Pezeshkian…
जम्मू, 05 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरे पर वह बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन करेंगे और कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहलगाम आतंकी…