भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेली सेवा का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव बोले– ‘पुष्पक विमान’ जैसी सुविधा से बढ़ेगा पर्यटन

मध्य प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से एमपी हेली पर्यटन सेवा के तहत भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत कर दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के स्टेट हैंगर से इस नई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे ‘पुष्पक विमान’ जैसी सुविधा बताते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल चंदेरी ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ओरछा में भगवान श्रीराम राजा के

रूप में विराजमान हैं, जबकि चंदेरी अपनी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। इस सेवा के जरिए कम समय में इन स्थलों तक पहुंचना संभव होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों को बोर्डिंग पास वितरित किए और हेलीकॉप्टर को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्य
टन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है और यह सेवा यात्राओं को अधिक सुगम, सुरक्षित और आकर्षक बनाएगी। इसके साथ ही रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
सरकार द्वारा जारी किराया संरचना के अनुसार, चंदेरी से ओरछा तक का किराया 2,750 रुपये, भोपाल से चंदेरी 5,500 रुपये और भोपाल से ओरछा 6,500 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं भोपाल से ओरछा का पूरा पैकेज 14,500 रुपये का रखा गया है, जिसमें हेलीकॉप्टर यात्रा, टैक्सी और दर्शन-प्रसाद शामिल हैं। इस सेवा के लिए आधुनिक 6-सीटर हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है और बुकिंग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इससे पहले ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर-इंदौर और कान्हा-बांधवगढ़-मैहर-अमरकंटक-चित्रकूट सेक्टर में भी हेली सेवा शुरू की जा चुकी है। अब तीसरे सेक्टर के रूप में यह नई कड़ी जोड़ी गई है, जिससे मध्य प्रदेश पर्यटन विकास को और मजबूती मिलेगी।






