नेपाल में सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट पर 24 घंटे में बैन का आदेश

Nepal सरकार ने देश में सभी प्रकार के सट्टेबाजी (बेटिंग) ऐप और वेबसाइटों को बंद करने का सख्त आदेश जारी किया है। यह निर्देश 24 घंटे के भीतर लागू करने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को कहा गया है।
यह कदम सरकार की 100 बिंदुओं वाली सुशासन सुधार कार्ययोजना के तहत उठाया गया है। Ministry of Communication and Information Technology Nepal के निर्देश के बाद सभी संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
मंत्रालय के फैसले के बाद Nepal Telecommunications Authority ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय कर अब तक पहचाने गए सभी बेटिंग प्लेटफॉर्म को बंद कराना शुरू कर दिया है।
सरकार के मुताबिक, मौजूदा कानून के तहत सट्टेबाजी करना, करवाना या इसके प्रचार-प्रसार से जुड़े विज्ञापन देना पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों की संपत्ति जब्त की जा सकती है और उन्हें एक साल तक की सजा के साथ 10 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध बेटिंग ऐप या वेबसाइट का उपयोग न करें। साथ ही, ऐसी गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए भी कहा गया है, ताकि इस पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।






