दिल्ली में बड़ा एविएशन अलर्ट: IndiGo की फ्लाइट 6E 579 में हवा में इंजन फेल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इमरजेंसी लैंडिंग


राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शनिवार सुबह बड़ा एविएशन अलर्ट जारी किया गया, जब IndiGo की फ्लाइट 6E 579 में हवा में इंजन फेल होने की सूचना मिली।
बताया गया है कि फ्लाइट में करीब 160 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आने पर पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।
सुबह 10:39 बजे IGI एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू होने के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।
सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जाएगी, ताकि इंजन फेल होने के कारणों का पता लगाया जा सके।
इस घटना ने एक बार फिर एयर सेफ्टी और तकनीकी जांच की अहमियत को रेखांकित किया है।