CM मोहन यादव आज शक्तेशगढ़ आश्रम दौरे पर, रीवा से मिर्जापुर तक तय कार्यक्रम जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के शक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में रीवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा शक्तेशगढ़ के लिए रवाना होंगे।
वे अपराह्न करीब 1:40 बजे रीवा से प्रस्थान कर 2:15 बजे परमहंस आश्रम शक्तेशगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे शक्तेशगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और लगभग 5:05 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे विमान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






