हिंदू नववर्ष 2026 पर लखनऊ में भव्य आयोजन, 19 मार्च को होंगे सांस्कृतिक व प्रेरणादायी कार्यक्रम

हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर राजधानी लखनऊ में 19 मार्च को एक भव्य, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे के निकट आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
RSS के 100 वर्ष पर विशेष आयोजन
समिति के संयोजक ललित श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से RSS के 100 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित है। कार्यक्रम में संघ की शताब्दी यात्रा, सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके साथ ही “पंच परिवर्तन” आधारित संकल्प कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण रहेगा, जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा।






