| |

ट्रैफिक सुधार… संचालन होगा व्यवस्थित, शहर को 4 सेक्टर में बांटा जाएगा

ई-रिक्शा की पहचान अलग-अलग रंग की छत से होगी

प्रदेश प्रकाश • इंदौर

शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे शहर को चार जोन आधारित सेक्टर में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन के ई-रिक्शा की पहचान अलग-अलग रंग की छत (हूड) से की जाएगी। साथ ही सभी ई-रिक्शा चालकों को 10 दिन में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को ट्रैफिक ऑफिस पलासिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी, परमिटिंग कमेटी के सदस्य शरद नाइक, बैटरी ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष राजेश बिंदौर, ई-रिक्शा प्रतिनिधि और मीडिया सदस्य उपस्थित रहे।

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा सेक्टर का आवंटन

उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा को सेक्टर का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी क्षेत्र में पांच हजार से अधिक ई-रिक्शा हैं, तो उनके वाहनों को अलग-अलग जोन में आवंटित किया जाएगा, जिससे किसी एक क्षेत्र में अधिक दबाव न बने। पंजीयन के लिए यातायात विभाग द्वारा एक निर्धारित पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी भरना अनिवार्य होगा। साथ ही वाहन संबंधी सभी दस्तावेज पूर्ण होने के बाद ही पंजीयन किया जाएगा।

पंजीयन प्रक्रिया बेहतर बनाने के लिए जोनवार स्थान निर्धारित किए

पंजीयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए जोनवार स्थान भी निर्धारित किए गए हैं। जोन-1 और जोन-4 के ई-रिक्शाओं का पंजीयन ट्रैफिक थाना पश्चिम (महू नाका) में किया जाएगा, जबकि जोन-2 और जोन-3 के ई-रिक्शाओं का

Share

Similar Posts