नेपाल के गोरखा जिले में बस हादसा, सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत

नेपाल के Gorkha District में शनिवार देर रात हुए एक दर्दनाक बस हादसे में सात भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी यात्री Manakamana Temple के दर्शन कर लौट रहे थे।
200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस
जानकारी के अनुसार 14 तीर्थयात्री माइक्रो बस (बागमती प्रदेश 006 ब 8430) से लौट रहे थे। इसी दौरान बस शहीद लखन गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 200 मीटर नीचे ढलान में गिर गई।
हादसे में पांच महिलाएं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का अस्पताल में इलाज
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को Bharatpur Medical Hospital में भर्ती कराया गया है।
राहत और बचाव अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही Nepal Police और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की 29वीं बटालियन की बचाव टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
मृतकों की पहचान
पुलिस के अनुसार हादसे में मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है—
मुतु कुमार (58 वर्ष)
अनामलिका (58 वर्ष)
मीनाक्षी (59 वर्ष)
शिवगामी (53 वर्ष)
विजयाल (57 वर्ष)
मीणा (58 वर्ष)
तमिलारेशी (60 वर्ष)
पुलिस का कहना है कि मृतकों के नामों के आधार पर इनके दक्षिण भारतीय होने की संभावना जताई जा रही है।
सात लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में घायल भारतीय नागरिकों में—
सोरनम (62 वर्ष)
मंगदा जलम (65 वर्ष)
सुभद्रा (75 वर्ष)
मायला (65 वर्ष)
सरोजा (73 वर्ष)
भाग्यलक्ष्मी (65 वर्ष)
मीनाक्षी (34 वर्ष)
शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं स्थानीय प्रशासन और बचाव दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।






