महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का बयान: “महाराष्ट्र की जनता चाहती है…” क्या वह बगावत के मूड में हैं? नए CM का ऐलान आज हो सकता है
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, शिंदे ने कहा, “मैं जनता का सीएम था, मैं केवल एक नेता नहीं बल्कि आम आदमी हूं। मैंने हमेशा जनता की समस्याओं को समझने की कोशिश की और उनके समाधान के लिए काम किया।” शिंदे ने यह भी कहा कि चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा गया था और पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है, और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फैसलों का समर्थन करने की वजह से हुआ है।
शिंदे ने अपनी बात को और मजबूती देते हुए कहा कि महायुति सरकार ने जो सफलता हासिल की है, वह पहले कभी किसी सरकार ने नहीं देखी। इसके बाद, शिंदे ने एक और बड़ा बयान दिया, जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “अभी इस पर चर्चा जारी है, और हम पहले ही अमित शाह के साथ इस मुद्दे पर बात कर चुके हैं।”
नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो सकता है आज
गौरतलब है कि शिंदे ने शनिवार को एक बैठक में अमित शाह से मुलाकात की थी, और रविवार को उन्हें ठाणे के लिए रवाना होना पड़ा था। हालांकि, वह बुखार और गले में दर्द की शिकायत भी कर रहे थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज विधायक दल की बैठक हो सकती है, जहां मुख्यमंत्री के नाम का फैसला लिया जा सकता है।
इस राजनीतिक हलचल के बीच, राज्य में नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर क्या फैसला होता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रविंद्र भवन में आज राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए हम दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन को भी निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं। इससे…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में सिवान जिले को बड़ी विकासात्मक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा परिसर से जिले में 202 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 71 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 157 करोड़ रुपये…
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सशस्त्र बलों के बीच परिचालन साझेदारी को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स की उपस्थिति में हुए। ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मार्ल्स के साथ कैनबरा में…
उत्तराखंड की 25वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मु देंगी विधानसभा को विशेष संबोधन — राज्य की विकास यात्रा और भावी दृष्टि पर होगी चर्चा। देहरादून, 27 अक्टूबर 2025 | प्रदेश प्रकाश डिजिटल डेस्कउत्तराखंड की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून स्थित उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र…
गैबोरोन, 12 नवम्बर 2025।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन में राष्ट्रपति ड्यूमा बोको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा, और लोगों के बीच संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा की…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम पहुंचे, रंगपो में हुआ भव्य स्वागत पाक्योंग। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे। सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित रंगपो के टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। खराब मौसम के कारण उपराष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर से सिक्किम…