राजस्थान के ट्रांसपोर्ट व्यापारी के ठिकानों पर IT का छापा, 25 किलो सोना, 4 करोड़ कैश और 8 लॉकर मिले
राजस्थान के जयपुर और उदयपुर में आयकर विभाग ने 28 नवंबर को एक बड़ी छापेमारी की, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध ट्रांसपोर्ट व्यापारी टीकमसिंह राव के ठिकानों से सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। विभाग को राव के घर से 25 किलो सोना और 4 करोड़ रुपये की नकदी मिली है, इसके अलावा उनके कमर्शियल ठिकानों से करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और 8 लॉकर का रिकॉर्ड भी बरामद किया गया।
आयकर विभाग को पहले अवैध माल परिवहन की शिकायत मिली थी, जिसकी सत्यता के बाद विभाग ने 28 नवंबर को राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में छापेमारी शुरू की। इस छापेमारी में कुल 23 ठिकानों पर जांच की गई, जिनमें गुजरात में 2, मुंबई में 1, राजस्थान के बांसवाड़ा में 3, जयपुर में 1 और उदयपुर में 19 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच की।
टीकमसिंह राव की गोल्डन एंड लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के विभिन्न ठिकानों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राव के उदयपुर स्थित घर से 25 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 18 करोड़ 34 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा, विभाग ने राव के कॉमर्शियल ठिकानों और दुकानों से भी गोल्ड और नकदी बरामद की। इसके साथ ही, टीम को 8 लॉकर का रिकॉर्ड भी मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन लॉकरों में और भी गोल्ड और नकदी हो सकती है।
आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान अभी भी जारी है, और विभाग का कहना है कि इस जांच से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, जिनसे इस व्यापारी की अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश होगा।
भोपाल में मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) द्वारा आज गुरुवार से तीन दिवसीय 41वाँ मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन शुरू हुआ। यह सम्मेलन प्रदेश के युवा वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।…
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया के तहत सोमवार को पार्टी मुख्यालय में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस अहम मौके पर भाजपा के लगभग सभी मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष…
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में एमपीआईडीसी (MPIDC) द्वारा औद्योगिक संस्थाओं को जमीन आवंटन की प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया में गति लाई जाए और जो प्रकरण तहसील स्तर पर लंबित हैं, उनका त्वरित निराकरण…
इंदौर, 31 मई (हि.स.)। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने शनिवार को आधुनिकता की नई पटरी पर कदम रखा। मध्य प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर अब मेट्रो ट्रेन प्रणाली से जुड़ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया।…
कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का पर्दाफाश! फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर ऐंठे पैसे इंदौर में कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तुकोगंज थाना पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले मामले में एक महिला…