नई दिल्ली में आज आदर्श युवा ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आयोजित

पंचायती राज मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आज नई दिल्ली में आदर्श युवा ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देशभर से चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायती राज राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और पंचायती राज प्रतिनिधियों सहित लगभग 900 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।
यह समारोह जवाहर नवोदय विद्यालयों और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के 28 हजार से अधिक छात्रों की सक्रिय भागीदारी का उत्सव है। इन छात्रों ने देशभर में आयोजित विभिन्न ग्राम सभा गतिविधियों में हिस्सा लेकर ग्रामीण लोकतंत्र और सहभागिता की भावना को मजबूत किया है।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय स्वशासन, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और ग्राम स्तरीय निर्णय प्रणाली से जोड़ना है, ताकि भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक तैयार किए जा सकें






