26 पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में सेना तैनात करने का संकल्प लिया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन का समर्थन करने वाले 35 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद घोषणा की कि 26 पश्चिमी देश यूक्रेन में ज़मीन, समुद्र और हवाई मार्ग से सेना तैनात करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस गठबंधन को “कोएलिशन ऑफ विलिंग” कहा गया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि यह कदम यूक्रेन की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस घोषणा के साथ ही पश्चिमी देशों ने रूसी आक्रामकता के खिलाफ अपनी एकजुटता और सहयोग को भी स्पष्ट कर दिया है।
इस निर्णय के तहत सामरिक संसाधनों, सैन्य उपकरण और प्रशिक्षण सहायता की तैनाती की योजना बनाई जा रही है, ताकि यूक्रेन को वर्तमान संघर्ष में मजबूती मिल सके।






