आलीराजपुर में खेल कार्यक्रम में विवाद: स्कूल बस-ट्रैवलर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़; ग्रामीणों बोले- अपराधियों में कानून का डर नहीं

आलीराजपुर। बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बयडा में मंगलवार को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। निजी स्कूल परिसर में आदिवासी समाज के ‘बड़वे खेलने’ के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते स्कूल में खड़ी बस, ट्रैवलर वाहन और कई अन्य गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को जानकारी देने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण बोले- अपराधियों में कानून का डर नहीं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोरी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि अपराधियों में कानून का डर दिखाई नहीं देता।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल विवाद के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।