| |

25वें वर्ष में प्रवेश पर प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को साकार करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने शासन के 25वें वर्ष में प्रवेश करने पर विकसित भारत के सामूहिक स्वप्न को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में उल्लेखनीय बदलाव आए हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने के प्रयास हुए हैं और 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने सर्वांगीण सुधार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र किया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में स्वदेशी उत्पादों के लिए गर्व से कहो ‘ये स्वदेशी है’ का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान के मूल्यों को अपना मार्गदर्शक बताया और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आने वाले वर्षों में और अथक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने गुजरात मुख्यमंत्री के रूप में अपनी यात्रा का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कृषि और उद्योग क्षेत्र में सुधार करके गुजरात को सुशासन का केंद्र बनाया गया। वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के समय देश में भ्रष्टाचार और नीतिगत निष्क्रियता थी, जिसे जनता के विश्वास और एनडीए की भारी बहुमत वाली जीत ने बदल दिया।

Share

Similar Posts