| |

हंगरी के लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को मिला 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, 09 अक्टूबर 2025

हंगरी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्ज़नाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में स्थित स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति ने आज इस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा की।

लास्ज़लो को यह सम्मान उनके “सम्मोहक और दूरदर्शी कार्यों के लिए” दिया गया है, जो विनाशकारी आतंक के बीच कला की शक्ति की पुष्टि करते हैं।
उनके लेखन को आधुनिक यूरोपीय साहित्य की सबसे गहन और रहस्यमयी आवाज़ों में से एक माना जाता है।

उन्हें 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कारों के बाद साहित्य का यह चौथा नोबेल पुरस्कार इस सप्ताह घोषित किया गया है।

Share

Similar Posts