स्वच्छता सेवा पखवाड़ा – “एक दिन, एक घंटा श्रमदान” अभियान

इंदौर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज फुटी कोठी चौराहा ब्रिज के नीचे “एक दिन – एक घंटा श्रमदान अभियान” आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

इस अभियान में क्षेत्रीय पार्षद श्री शानू शर्मा, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, स्वास्थ्य अधिकारी, एनजीओ संस्थाएँ और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर सहयोग किया। महापौर ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहा है और आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विशेष रूप से आयोजित किया गया।

महापौर ने कहा कि इंदौर देश में स्वच्छता का मॉडल है और शहर लगातार 9वीं बार भी स्वच्छता में अव्वल आने के लिए अग्रसर है। आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने बताया कि शहर के प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र में आज एक घंटे का श्रमदान अभियान चलाया जा रहा है, जिससे स्वच्छता में निरंतर सुधार और जागरूकता बनी रहे।

Share

Similar Posts