सेवा पखवाड़े के तहत स्कूलों में एक दिन में लगाए गए 20 हजार पौधे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस “सेवा दिवस” के अवसर पर जिलेभर के स्कूलों में एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान में एक ही दिन में 20 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने किया। उनके मार्गदर्शन में जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

डॉ. भार्गव ने कहा कि पौधारोपण केवल एक प्रतीकात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया सार्थक कदम है। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें सुरक्षित और संरक्षित रखें।

इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को आत्मसात कर पर्यावरण संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। पौधारोपण की प्रविष्टि पोर्टल पर भी दर्ज की गई।

Share

Similar Posts