| |

सीएम मोहन यादव का जबलपुर दौरा निरस्त, आज छिंदवाड़ा के परासिया जाएंगे — पीड़ित परिजनों से करेंगे मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार, 6 अक्टूबर को प्रस्तावित जबलपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के परासिया पहुंचेंगे, जहां वे कफ सिरप से प्रभावित परिजनों से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दोपहर करीब 2 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। यहां वे प्रभावित परिवारों के घर जाकर सीधे संवाद करेंगे और प्रशासनिक स्तर पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगे।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिया जाएगा।

Share

Similar Posts