सिलीगुड़ी में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है, जहां दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी कि यह कॉल सेंटर धोखाधड़ी और गलत तरीके से पैसे जुटाने का काम कर रहा था।
सिलीगुड़ी, 14 दिसंबर (हि.स.)। सिलीगुड़ी में एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है, जो कंप्यूटर एंटीवायरस और सॉफ्टवेयर के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एमडी अरशद, एमडी अमन राजा, फिरोज खान, अब्दुल तौहित, रोहित गुप्ता, राजेश साव, एमडी उमर, सौम विकास कुंडू, अहमद अंसारी और अभिजीत दास शामिल हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
यह फर्जी कॉल सेंटर सिलीगुड़ी के खुदीरामपल्ली इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर चल रहा था। पुलिस की एसओजी, साइबर क्राइम, सिलीगुड़ी थाना और पानीटंकी आउट पोस्ट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात इस जगह पर छापा मारा। जब पुलिस ने कंपनी के दस्तावेजों की जांच की, तो फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ, और मौके पर मौजूद सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, यह कॉल सेंटर काफी समय से कंप्यूटर एंटीवायरस और सॉफ्टवेयर के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। अब इन आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने की योजना बना रही है।
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्रालय के अंतर्गत पाँच पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का आज वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। उन्होंने 645 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। श्री सिंधिया ने कहा कि केंद्र ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र के लिए “अष्टलक्ष्मी”…
केंद्र सरकार ने देश में डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग और कंटेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बड़ी पहल की है। अब देश में बनने वाले सभी टीवी सेटों में इनबिल्ट सेट-टॉप बॉक्स (टीवी ट्यूनर) अनिवार्य रूप से शामिल होगा, जिससे दर्शक 450 से अधिक टीवी चैनल मुफ्त देख सकेंगे। तीन बड़ी पहलों का शुभारंभरेल, सूचना एवं…
आज ग्लोबल मार्केट से निवेशकों को मिले-जुले संकेत मिले हैं। अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए, यूरोपीय बाजारों में मिश्रित रुख रहा, जबकि एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी देखी जा रही है। अमेरिकी बाजार (US Market) पिछले सत्र में वॉल स्ट्रीट में जोरदार खरीदारी हुई। डाउ जॉन्स करीब 300 अंक उछला S&P…
नई दिल्ली, 20 दिसंबर (हि.स.)। केंद्र सरकार के ‘अविरल जल अभियान’ में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा जिले के मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्य को जल प्रहरी सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने नई दिल्ली के न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दिल्ली लखपति बिटिया योजना का शुभारंभ किया। यह योजना पहले की लाडली योजना का नया रूप है और इसका उद्देश्य बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार की इस पहल के तहत, बेटियों के पालन-पोषण…