| |

संभागीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता – सेज विश्वविद्यालय, इंदौर में 27 सितम्बर को

इंदौर, 25 सितम्बर 2025 – मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल भोपाल द्वारा श्रमिकों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता इस वर्ष 27 सितम्बर को सुबह 8 बजे बायपास राऊ, इंदौर स्थित सेज विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट करेंगे।

प्रतियोगिता में इंदौर संभाग के लगभग 800 श्रमिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) श्री प्रताप करोसिया प्रतियोगिता की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि ए.आई.एम.पी के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता, श्री श्यामसुन्दर यादव म.प्र. इंटक, श्री अतुल खण्डेलवाल और श्री सरोज कुमार सिंह होंगे।

प्रतियोगिता में समूह खेलों में कबड्डी, रस्सा खींच (पुरुष/महिला) और वॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शाटपूट, डिस्क थ्रो और भाला फेंक प्रतियोगिताएं होंगी। महिला वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ एवं केरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कबड्डी, वॉलीवाल, रस्सा खींच और केरम की विजेता एवं उपविजेता टीमों और एथलेटिक्स में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। समापन समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि होंगी और अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Share

Similar Posts