| |

शासकीय मेले और प्रदर्शनियों में दिव्यांगजन को निःशुल्क स्टॉल का आवंटन

इंदौर जिले में अब दिव्यांगजन को शासकीय और अर्द्धशासकीय मेलों, प्रदर्शनियों तथा जनहित के कार्यक्रमों में निशुल्क स्टॉल आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त संचालक ने नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी सहित यशवंत क्लब, अभय प्रशाल, बास्केटबॉल एसोसिएशन और अन्य विभागों को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

संयुक्त संचालक ने वर्ष 2023 में कलेक्टर इंदौर के उस आदेश का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया था कि शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्थाओं की रिक्त भूमि, भवन या सभागृह में आयोजित मेलों और प्रदर्शनियों में दिव्यांग कलाकारों, व्यवसायियों और उद्यमियों को उनके हुनर और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए जाएं।

Share