व्हाइट हाउस वेनेजुएला से मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा: डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि व्हाइट हाउस वेनेजुएला से आने वाले मादक पदार्थों के तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। अमरीकी प्रशासन ने कैरिबियन क्षेत्र में युद्धपोत तैनात किए हैं।
एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने इस क्षेत्र में 6,500 से अधिक सैनिकों का बल तैनात किया है। ट्रम्प की यह टिप्पणी हाल ही में दक्षिणी कैरिबियन के अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में अमरीकी सैन्य हमलों के बाद आई है। इन हमलों में उन नावों को निशाना बनाया गया था, जिन पर व्हाइट हाउस ने वेनेजुएला से अवैध ड्रग्स ले जाने का आरोप लगाया था।
अमरीकी रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में तीन जहाजों पर सवार 17 लोग मारे गए। इस कदम को अमरीका द्वारा ड्रग तस्करों और अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ नेटवर्क को रोकने के लिए उठाया गया एक गंभीर कदम माना जा रहा है।
#pradeshprakash






