विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026 में 6.5% रहने का अनुमान व्यक्त किया

विश्व बैंक ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2026 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
इससे पहले, जून 2025 में बैंक ने यह अनुमान 6.3 प्रतिशत बताया था।
संस्था के अनुसार, यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू माँग, ग्रामीण विकास में सुधार, और जीएसटी सुधारों के सकारात्मक प्रभाव के कारण संभव हुई है।
विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मज़बूत उपभोग वृद्धि के चलते भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
दक्षिण एशिया क्षेत्र में विकास दर 2025 में 6.6 प्रतिशत रहने की संभावना जताई गई है, जबकि 2026 में इसके 5.8 प्रतिशत तक घटने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, सामाजिक-राजनीतिक अनिश्चितता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी उभरती तकनीकों के कारण श्रम बाजार में व्यवधान से दक्षिण एशिया में मंदी का जोखिम बना हुआ है।






