विश्वकर्मा जयंती पर देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज धार में देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस टेक्सटाइल पार्क से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए देशवासियों को बधाई दी।






