विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के कबीटखेड़ी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन

इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के कबीटखेड़ी क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त एवं आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की शुरुआत आज विधिवत भूमिपूजन के साथ हुई। यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा खेल और युवाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

यह भूमिपूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला जी की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वीमिंग पूल, कबड्डी स्पेस, लॉन टेनिस कोर्ट, क्रिकेट टर्फ, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, जिम सहित कई आधुनिक इंडोर व आउटडोर खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके माध्यम से युवाओं को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए विश्वस्तरीय खेल वातावरण उपलब्ध होगा।

भूमिपूजन की प्रक्रिया जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर जी द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में चंदू राव शिंदे जी, मासूम जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष मनीष चौरट जी, चंदू कुंजीर जी, उमाशंकर तरेटिया जी, कपिल पाठक जी, राहुल प्रजापत जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts