वन्य जीव संपदा से लगातार समृद्ध हो रहा है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इंदौर, 29 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के प्राणी संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने रंग-बिरंगे पक्षियों को हाथों में लेकर आत्मीयता से दुलार किया और कहा कि मध्यप्रदेश वन्य जीव संपदा के दृष्टिकोण से लगातार समृद्ध हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि श्योपुर जिले के कूनो में चीतों के आने के बाद अब इंदौर के प्राणी संग्रहालय में शिमोगा के जू से बायसन और शुतुरमुर्ग के नए जोड़े आए हैं।
उन्होंने कहा कि पशु-पक्षियों के साथ जुड़ाव हमें प्रकृति के और करीब लाता है और उनका संरक्षण समाज की साझा जिम्मेदारी है।
डॉ. यादव ने जानकारी दी कि इंदौर जू में ज़ेब्रा सफलतापूर्वक वंश वृद्धि कर चुके हैं और जल्द ही यहां सेंट्रल इंडिया का सबसे आकर्षक एक्वेरियम स्थापित किया जाएगा। 







