लोकसभा में पेश किया गया केन्द्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक-2025

लोकसभा में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क संशोधन विधेयक-2025 को विचार और पारित कराने के लिए रखा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने सदन में यह विधेयक पेश किया।
इस विधेयक का उद्देश्य केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1984 मे संशोधन करना है। इसमें भारत में निर्मित या उत्पादित वस्तुओं पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क लगाने और संग्रहित करने का प्रावधान है।
विधेयक का उद्देश्य तम्बाकू के उत्पादों पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क की दर को संशोधित करना है ताकि इन उत्पादों पर करों की दर को मौजूदा स्तर पर रखा जा सके। इस विधेयक के तहत कच्चे तम्बाकू, बने हुए तम्बाकू से बने उत्पादों पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क बढ़ेगा।






