लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने एनसीसी के महानिदेशक का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 30 सितम्बर 2025 – लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि लेफ्टिनेंट जनरल वत्स भारतीय सेना की 19 कुमाऊँ रेजिमेंट में दिसंबर 1988 में शामिल हुए थे। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और हाल ही में वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में कमांडेंट के रूप में सेवाएं दीं।
वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह का स्थान लेंगे। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में एनसीसी cadets को और अधिक अवसर एवं प्रेरणा मिलेगी।






