रोहित शर्मा से वनडे कप्तानी छिनी, शुभमन गिल बने नए कप्तान

भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज में रोहित शर्मा से कप्तानी का जिम्मा छीनकर शुभमन गिल को सौंपा गया है। शुभमन गिल पहले से ही भारत की टेस्ट टीम के कप्तान हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस बार टीम में शामिल हैं, लेकिन कप्तानी का जिम्मा गिल को दिया गया है।






