रूस ने पहली बार जापान के तट के पास तैनात की न्यूक्लियर सबमरीन

रूस ने जापान के तट के पास पहली बार न्यूक्लियर सबमरीन तैनात की है, जिससे अमेरिका समेत पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि रूस और चीन की समुद्र में बढ़ती सैन्य साझेदारी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव को और गहरा सकती है। हाल ही में जापान ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए थे, जिसके जवाब में रूस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जापान और रूस के बीच कुरिल द्वीपों को लेकर लंबे समय से विवाद भी चला आ रहा है। इस घटनाक्रम को लेकर अमेरिका को आशंका है कि हालात बिगड़े तो स्थिति तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ सकती है।

Share

Similar Posts