| |

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

चीन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की और इन तीनों देशों को वैश्विक दक्षिण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने संवाददाताओं को बताया कि चीन, रूस और भारत विश्‍व की उभरती अर्थव्यवस्था है। गुओ ने कहा कि तीनों देशों के बीच संबंध बनाए रखना न केवल उनके अपने हितों के अनुरूप है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी जरूरी है।

Share

Similar Posts