|

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अज़रबैजानी विमान हादसे में अपने देश की भूमिका स्वीकार की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर 2024 में हुए अज़रबैजानी यात्री विमान हादसे में रूस की भूमिका स्वीकार कर ली है। इस हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी।

श्री पुतिन ने आज ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात के दौरान कहा कि मास्को अज़रबैजान को मुआवज़ा देगा, क्योंकि पिछले वर्ष रूसी मिसाइलों ने गलती से अज़रबैजानी विमान को निशाना बना लिया था।

यह हादसा 25 दिसंबर 2024 को हुआ था, जब अज़रबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर 190 विमान बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था। तभी उस पर रूसी मिसाइलों से हमला हुआ और विमान पश्चिमी कज़ाकिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 67 यात्रियों में से 38 की मौत हो गई थी।

पुतिन ने बताया कि उस समय यूक्रेनी ड्रोन को निशाना बनाने के लिए दो मिसाइलें दागी गईं थीं, लेकिन वे विमान के बहुत करीब फट गईं। उन्होंने इस घटना को दुखद त्रुटि बताया और कहा कि इसमें शामिल अधिकारियों की कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी गलती न हो।

Share

Similar Posts