| |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अफ्रीकी मूल के सिद्दी समुदाय से की बातचीत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के जूनागढ़ जिले में अफ्रीकी मूल की आदिम जनजाति सिद्दी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समुदाय के लोगों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने और प्रगति के साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रसन्नता व्यक्त की कि विशेष रूप से वंचित सिद्दी समुदाय ने 72 प्रतिशत से अधिक साक्षरता दर हासिल कर ली है।

राष्ट्रपति ने समुदाय से केंद्र सरकार की विकास और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखने का आग्रह किया और जनजातीय संस्कृति एवं प्रकृति- अनुकूल जीवनशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समानता, न्याय और जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए आवश्यक है।

इससे पहले, राष्ट्रपति ने गिर सोमनाथ जिले के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। राष्ट्रपति तीन दिवसीय राज्य दौरे पर गुजरात में थीं।

Share

Similar Posts